JanjgirChampa News : शिक्षकों की हड़ताल से नाराज अभिभावकों ने स्कूल के गेट में लगाया ताला, शिक्षक दिवस पर शिक्षक गेट पर खड़े रहे

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव के स्कूल में शिक्षकों की हड़ताल से नाराज होकर अभिभावकों ने स्कूल के गेट में ताला लगाया.



12 दिनों से पूरे प्रदेश में शिक्षकों के अनिश्चित कालीन हड़ताल से नाराज अभिभावकों ने गेट बंद कर दिया, जिससे सभी शिक्षक शिक्षक दिवस पर स्कूल के गेट में खड़े रहे. करीब 1 घण्टे बाद छात्र-छात्राओं ने बाहर में खड़े शिक्षकों को गेट खोला और स्वागत करते हुए शिक्षकों को स्कूल के अंदर लेकर गए.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

जैजैपुर बीईओ विजय लहरे ने बताया कि ग्रामीणों ने गेट को बंद किया था, बाद में शिक्षकों को अंदर जाने दिया. शिक्षकों और अभिभावकों ने मामले को सुलझा लिया है.

error: Content is protected !!