कार्तिक आर्यन के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म में आएंगे नजर, अनुराग बसु करेंगे निर्देशन

मुंबई : अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार को कहा कि वह वर्ष 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ की तीसरी सीरीज में नजर आएंगे। आगामी संगीतमय रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे, जिन्हें ‘बर्फी’, ‘लूडो’ जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाना जाता है।

 



आशिकी 3’ का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं। आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सुपरहिट गीत ‘‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम..’’ का संक्षिप्त वीडियो साझा करते हुए यह घोषणा की। वीडियो के इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। वर्ष 1990 की मूल फिल्म ‘आशिकी’ में यह गीत कुमार शानू ने गाया गया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

भूल भुलैय 2’ के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम… ‘आशिकी3’। ये दिल को झकझोर देने वाला होगा। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।’’ निर्माताओं ने अब तक फिल्म की नायिका की घोषणा नहीं की है। बसु के कई फिल्मों में काम कर चुके संगीतकार प्रीतम ‘आशिकी 3’ के लिए संगीत देंगे।

मूल ‘आशिकी’ के निर्देशक महेश भट्ट थे और फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अभिनय किया था। नदीम-श्रवण के संगीत और समीर, रानी मलिक और मदन पाल द्वारा लिखे गए गीतों के कारण यह फिल्म जबरदस्त सफल रही थी। फिल्म के सीक्वल, ‘आशिकी 2’ (2013) का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इसका दूसरा पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। जीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी ने फिल्म का संगीत दिया था और गाने के बोल इरशाद कामिल, संदीप नाथ, संजय मासूम और मिथुन ने लिखे थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!