Kharod Pratibha Samman Samaroh : छग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आज, हिन्दी दिवस के अवसर पर ‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति’ में होगा आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. छग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति’ में आज 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के अवसर पर दोपहर 2 बजे ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया है.

 



 

 

 

समारोह की मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे होंगी. अध्यक्षता शासकीय उमावि के प्राचार्य कन्हैया लाल श्रीवास करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष कांति केशरवानी, नगर पंचायत शिवरीनारायण की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी, शासकीय उमावि खरौद के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रामलाल यादव और मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला मौजूद रहेंगे. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के द्वारा छात्र-छात्राओं, लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!