Upcoming Car: मिड साइज सेगमेंट में Creta से मुकाबला करने आ रही है Tata की यह एडवांस्ड फीचर्स वाली SUV…देखिए

नई दिल्ली. देश में इन दिनों मिड साइज SUV की खूब डिमांड देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए Tata भारत में अपनी नई Blackbird SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा लॉन्च होने पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, फॉक्सवैगन टाइगुन, MG एस्टर और मारुति की ब्रेजा के साथ होगा।

 



बता दें कि पहले मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा के ब्लैकबर्ड एसयूवी को पहले पेट्रोल और डीजल विकल्प में लाया जाएगा और बाद में इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किया जा सकता है।

Tata Blackbird: इंजन

blackbird के इंजन के बारे में बात करें तो फिलहाल कोई अधिकारी जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लैकबर्ड को X1 प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है, जिस पर कंपनी की फेमस नेक्सन एसयूवी आधारित है। पावरट्रेन के लिए इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन मिलेंगे। इसका पहला 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन और दूसरा 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। इन दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Tata Blackbird: डिजाइन और फीचर्स

टाटा ब्लैकबर्ड को मस्कुलर डिजाइन में लाए जाने की बात कही जा रही है। इसमें स्लिक रुफ, नया रियर डिजाइन और 50 mm तक की बढ़ोत्तरी के साथ बड़ा व्हीलबेस देखने को मिल सकता है। कार के कूपे-स्टाइल बॉडी डिज़ाइन को Tata Safari के डार्क एडीशन के साथ साझा करने की बात भी कही गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Tata Blackbird: केबिन फीचर्स
ब्लैकबर्ड के केबिन में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर मल्टी-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसरऔर पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप, एंटी-लॉक ब्रेकिंग-सिस्टम, ब्रेक एसिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट जैसेफीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग-सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स को जोड़े जाने की उम्मीद भी है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!