Throwback: ‘उसके होंठ मोटे हो गए थे…’ जब शिल्पा शेट्टी की लिप सर्जरी को लेकर बोले अनिल कपूर!. आगे पढ़िए…

कॉफी विद करण 7 में हर हफ्ते सेलिब्रिटीज कुछ न कुछ नए खुलासे करते रहते हैं। शो का ये सीजन काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अगले सीजन का भी ऐलान कर दिया गया है। कॉफी विद करण में करण जौहर सेलिब्रिटीज से ऐसे सवाल करते हैं जिनसे विवाद भी खूब होता है। ऐसा ही हुआ था साल 2010 में प्रसारित एक एपिसोड के दौरान, जब अनिल कपूर और संजय दत्त ने शो में हिस्सा लिया था। अनिल कपूर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान शिलपा शेट्टी के बोटोक्स सर्जरी को बेहद खराब बताया था।

 



 

 

 

करण ने पूछा था रैपिड फायर राउंड में सवाल

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

अनिल कपूर ने फिल्म बधाई हो बधाई में शिल्पा शेट्टी के साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान शिल्पा ने लिप्स की बोटॉक्स सर्जरी कराई थी। करण जौहर ने अनिल कपूर से रैपिड फायर राउंड में सवाल पूछा था, कौन सा आखिरी चेहरा उन्हें याद है जिसका बोटॉक्स बहुत खराब हुआ था। जवाब में अनिल कपूर ने कहा, कौन है यार? ये लिप्स में पे क्या करते हैं? तब करण ने कहा, कोलेजन।

 

 

 

अनिल कपूर ने जताई थी चिंता

आगे अनिल कहते हैं, क्या मैं कोलेजन के बारे में बात कर सकता हूं? बधाई हो बधाई की शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी के लिप्स जिस तरह से हो गए वह मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। मेरी पूरी कन्टीन्यूटी चली गई। करण ने पूछा क्या उनके होंठ बड़े हो गए थे? अनिल ने कहा, उसके होंठ बड़े हो गए थे और मैंने कहा, तुमने अभी इस फिल्म के लिए शूटिंग की और अब कन्टीन्यूटी टूट जाएगी। इतने मोटे होंठ होंगे। लेकिन अब उसके होंठ शानदार हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

 

 

 

 

वर्कफ्रंट की बात

अनिल कपूर की हालिया रिलीज फिल्म जुग जुग जियो थी। इसमें उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!