Sakti Big News : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन ने हत्या की आशंका जताई, आरोप, ‘दुर्गा पंडाल में कुछ लोगों ने की थी युवक की पिटाई’, तफ़्तीश में जुटी डभरा पुलिस, PM रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार…

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के कंवलाझर गांव में 23 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही डभरा पुलिस की टीम पहुंची है और शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक का नाम बसंत सिंह सिदार था.



आरोप है कि दुर्गा पंडाल के पास युवक का गांव के लोगों का विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक की पिटाई की गई थी. युवक की मौत के बाद उसकी मां की तबियत बिगड़ गई थी, जिसे डभरा अस्पताल में भर्ती कराया था. युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है और मारपीट करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : डीएमएफ मद से 50 किसान कर रहे लैलूंगा में रागी की ऑर्गेनिक खेती, कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा, पहाड़ लुड़ेग को आदर्श ग्राम बनाने का आश्वासन, ग्रामीणों से मांगे विकास के सुझाव

डभरा थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, युवक की मां का बयान लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है.

दरअसल, युवक बसंत सिंह सिदार गांव के दुर्गा पंडाल के पास गया हुआ था, जहां गांव के कुछ लोगों के साथ उसकी बहस हो गई थी और गांव के बरगद के पेड़ पर बसंत सिंह सिदार का शव फंदे पर लटका मिला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, साफ-सफाई, लैब, जिम, खेलकूद सामग्री, लाइब्रेरी का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है ?, लेकिन युवक की मां का जो बयान आया है, उससे यह मामला काफी बड़ा हो गया है.

error: Content is protected !!