Janjgir Thief Arrest : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने सरखों से किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने औराईकला गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सरखों से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



गौरतलब है कि औराईकला के रहने वाले रामकुमार सूर्यवंशी ने नैला उपथाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 सितंबर की रात्रि में वे लोग खाना खाकर शो गए थे. इसी दौरान कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी, जब उसकी पत्नी सोकर उठी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर की आलमारी में रखे सोने के लॉकेट, चांदी के जेवरात, नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी. इसी दौरान संदेही युवक चंद्रहास सूर्यवंशी और गोपाल चौहान को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 34 भी जोड़ दिया है और दोनों आरोपी चंद्रहास सूर्यवंशी एवं गोपाल चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सोने के लॉकेट, सोने के टॉप्स, चांदी के जेवरात और 400 रुपये को बरामद किया है. आपको बता दें कि आरोपी चंद्रहास सूर्यवंशी और गोपाल चौहान, सरखों गांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!