Sakti News : नगर पंचायत नया बाराद्वार : जिला के क्षेत्र को लेकर असमंजस, नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थानीय लोगों ने सौंपा है ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती जिला बनने के बाद नगर पंचायत नया बाराद्वार के लोग असमंजस की स्थिति में है. दरअसल, मुक्ताराजा और बाराद्वार को मिलाकर 15 वार्डों का नया बाराद्वार के नाम से नगर पंचायत बनाया गया था. 1975 में अस्तित्व में आई नगर पंचायत के लोगों की समस्या, सक्ती जिला बनने से बढ़ गई है.



दरअसल, मुक्ताराजा के 5 वार्ड बम्हनीडीह ब्लाक में है और बम्हनीडीह ब्लॉक, जांजगीर-चाम्पा जिले में आ रहा है, वहीं नया बाराद्वार के अन्य 10 वार्ड सक्ती जिले में आ रहा है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

इस मसले को लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन इस समस्या को लेकर कोई पहल नहीं की गई है.

नगर पंचायत बारद्वार के लोग सक्ती जिले में रहना चाहते हैं और सभी 15 वार्डों को शामिल करना चाहते हैं, लेकिन नगर पंचायत के मुक्ताराजा क्षेत्र के 5 वार्ड के बम्हनीडीह ब्लॉक, जांजगीर-चाम्पा जिले में आने से स्थानीय लोग निराश हैं और उनकी मांग है कि नगर पंचायत नया बाराद्वार को यथावत रखकर सक्ती जिले में रखा जाए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल प्रस्तुत रामलीला की दर्शकों ने की सराहना

error: Content is protected !!