सुनील ग्रोवर सड़क किनारे बेचने पहुंचे नेकलेस, फिर कस्टमर से बोला कुछ ऐसा जिसे सुन आप भी रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी. आप भी देखिए वीडियो..

नई दिल्ली: सुनील ग्रोवर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनका स्टाइल तो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है. कभी वे सब्जियां काट कर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं तो कभी वे ट्रेन और मेट्रो में अपने सुहाने सफर से फैन्स का मन मोह लेते हैं. वहीं हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर सड़क किनारे महिलाओं के नेकलेस लिए बैठे नजर आ रहे हैं. उनके बेचने के तरीके को देख अच्छे अच्छों का ध्यान उन्ही की ओर खिंचा चला जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सड़क के किनारे महिलाओं के नेकलेस लिए बैठे होते हैं, लेकिन जैसे ही एक महिला उनसे नेकलेस लेने आती है वह देने से मना कर देते हैं. सुनील कहते हैं कि ये बेचने के लिए नहीं हैं ये बस रखे हैं. जिसके बाद वह महिला नहीं मानती है. वह कहती है अच्छा एक देदो इसके बाद भी वे बार बार मना कर कहते हैं. ये सब पर्सनल है सब मेरा है ये बेचने के लिए नहीं है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

देखिए वीडियो..

https://www.instagram.com/reel/CihjRXmKxBY/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

 

सुनील का ये वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देख फैन्स तो अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है सर सामान बेचने का क्या स्टाइल है. तो वहीं दूसरे ने कहा ये काफी फनी है. आपका अंदाज ही सबसे अलग है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

Related posts:

error: Content is protected !!