Janjgir Bike Thief : पुराना जिला अस्पताल जांजगीर के पास से शिक्षक की बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पुराना जिला अस्पताल जांजगीर के पास से शिक्षक की बाइक की चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



शिक्षक रामकुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी लेने जांजगीर के पुराना जिला अस्पताल के पास लगे सब्जी मार्केट गया हुआ था और बाइक को अस्पताल के पास खड़ी किया हुआ था. जब वह सब्जी लेकर वापस आया तो बाइक वहां नहीं थी. फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...
error: Content is protected !!