T20 Asia cup 2022 : फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया! हॉन्ग कॉन्ग पर जीत के बाद बन रहा ये समीकरण

नई दिल्ली. एशिया कप में आज भारतीय टीम ने दूसरी जीत दर्ज कर ली है। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ दूसरा मैच जीत कर टीम इंडिया अब सुपर चार में पहुंच गई है। इस जीत के साथ अब टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ मैच होने की संभावना बढ़ गई है।

 



सूर्यकुमार यादव ने मचाई तबाही

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम ने आज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं जवाब में उरती हॉन्ग कॉन्ग की टीम 152 रन में सिमट गई। इससे पहले सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर में धूआधार बल्लेबाजी की। जिसकी बदौलत टीम ने हॉन्ग कॉन्ग के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

बना रहा ये समीकरण

इस मैच के बाद अब हर किसी की नज़र 2 सितंबर को पाकिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के मैच पर होगी। क्योंकि पाकिस्तान अगर वहां जीतती है तब वह भी सुपर-4 में पहुंच जाएगी। ऐसे में 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तय माना जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, 4 सितंबर को ग्रुप-ए में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों का मैच होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!