बोनस के साथ शेयर बांटने जा रही यह कंपनी, अगले हफ्ते है इसका रिकॉर्ड डेट. पढ़िए पूरी खबर..

बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) अपने निवेशकों को बोनस का तोहफा देने जा रही है। कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, हर 1 शेयर पर कंपनी 1 बोनस शेयर देगी। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व अपने शेयर बांटने (स्टॉक स्प्लिट) भी जा रही है। कंपनी 1:5 के रेशियो में शेयर बांटेगी। कंपनी के बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। बजाज फिनसर्व के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19,319.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 10,777 रुपये है।

 



 

 

 

14 सितंबर है बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट
बजाज फिनसर्व के बोनस शेयर और शेयर बांटने (स्टॉक स्प्लिट) की एक्स-डेट 13 सितंबर 2022 है। वहीं, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर 2022 है। स्टॉक स्प्लिट के बाद बजाज फिनसर्व के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से 1 रुपये हो जाएगी। बजाज फिनसर्व के शेयर 9 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 17,322.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 11 पर्सेंट का उछाल आया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

 

 

580 रुपये से 17000 के पार पहुंचे कंपनी के शेयर
बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर 13 सितंबर 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 577.80 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 17,322.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 13 सितंबर 2013 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा करीब 30 लाख रुपये होता। बजाज फिनसर्व के शेयरों ने पिछले 5 साल में 205 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!