Bipasha Basu ने बड़ी सादगी से की गोद भराई की रस्म, गुलाबी साड़ी में एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो. देखिए तस्वीर..

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं जिनमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं.

 



 

 

अब बिपाशा बसु की गोद भराई की रस्म हुई जिसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इस दौरान बिपाशा बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं.

 

 

बिपाशा बसु ने इस खास मौके के लिए गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर भरकर एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी.

 

 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

तस्वीरों में बिपाशा बसु के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है. उन्होंने अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ भी कई तस्वीरें शेयर कीं.

 

 

इसके अलावा बिपाशा ने अपनी मां के साथ भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीं. सभी तस्वीरों में बिपाशा की खूबसूरती लोगों का ध्यान खींच रही है.

 

 

सोशल मीडया पर फैंस कमेंट्स के जरिए बिपाशा और करण की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. लोग एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.

 

 

बिपाशा और करण की ही तरह उनके फैंस भी दोनों के पहले बच्चें को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, बिपाशा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप बहुत ही सुंदर लग रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

 

 

 

आपको बता दें, बिपाशा और करण ने साल 2015 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ (Alone) में साथ काम किया था. इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे.

 

 

इसके बाद 30 अप्रैल साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंधे. आपको बता दें कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!