टाटा नेक्सन EV के सभी मॉडल का दबदबा खत्म कर देगी ये नई इलेक्ट्रिक कार, इसका वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप..

महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV XUV400 की लॉन्चिंग का इंतजार जल्द खत्म कर सकती है। दरअसल, कंपनी ने इसका पहला TVC एड रिलीज कर दिया है। 58 सेकेंड के इस एड में XUV400 इलेक्ट्रिक की पावर और फीचर्स दोनों दिख रहे हैं। एड को देखने के बाद ये भी साफ हो गया है कि इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV प्राइस और नेक्सन EV मैक्स से होगा। महिंद्रा की यह लेटेस्ट SUV eXUV300 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जिसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी ऑफिशियली लॉन्चिंग डेट का अनाउंस नहीं किया है।



 

 

 

महिंद्रा की XUV400 इलेक्ट्रिक की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 से शुरू होगी। इसकी कीमत और बुकिंग जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि कंपनी जनवरी से ही इस SUV की डिलीवरी शुरू करेगी। पहले स्टेज में महिंद्रा XUV400 ईवी को देश के 16 शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इसमें दिल्ली, NCR, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़ और कोच्चि शामिल हैं।

 

 

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

 

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक का TVC एड

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक में पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया है। इसमें ड्राइव, रिवर्स और न्यूट्रल के लिए एक गियरबार मिलता है। इसमें एक राउंड स्पीडोमीटर मिलता है। जिसमें 180km/h तक की स्पीड को मेंशन किया गया है। कार का बूट स्पेस काफी शानदार है। इसमें चार फुल साइज के बैग आसान से रखे हुए दिखाए गए हैं। कार में एक सनरूफ दिया है। इसमें स्पीड और ब्रेक पैडल ही दिए हैं। डैशबोर्ड पर बड़ी स्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पूरे वीडियो में XUV400 इलेक्ट्रिक की स्पीड को दिखाया गया है।

 

 

 

XUV400 वास्तव में ICE-बेस्ड XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs, हेडलैंप, साइड प्रोफाइल जैसी कुछ समानताएं देखने को मिलती है। वहीं, कुछ अलग फीचर्स में क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल, ब्रॉन्ज फिनिश के साथ महिंद्रा का नया ट्विन पीक्स लोगो और एक्स-आकार के एलिमेंट शामिल हैं। XUV400 में रिवाइज्ड टेल लैंप भी मिलता है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर है। यानी देखने के में बढ़ी और स्पेसियस है। इसमें 368 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

 

 

 

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक की बैटरी
महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक 39.4 kWh की बैटरी कैपेसिटी के साथ आएगी। बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें बैटरी के लिए एक चिलर और हीटर है। इसकी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होगी। कंपनी का दावा है कि इसके 50 kWh DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 80% तक चार्ज करने में 50 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा बैटरी को 7.2 kW/32A आउटलेट पर चार्ज करने पर 6 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा इसको स्टैंडर्ड 3.3kW/16A डोमेस्टिक सॉकेट पर आमतौर पर बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में 13 घंटे का समय लगता है।

 

 

 

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक की रफ्तार
ये इलेक्ट्रिक SUV गाड़ी 8.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी PSM इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 147Hp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकती है। XUV400 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड थ्रॉटल रिस्पॉन्स, रीजन रिस्पॉन्स और स्टीयरिंग फील मिलते हैं।

 

 

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

 

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक के सेफ्टी फीचर्स
महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, चारों डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, EBD के साथ ABS, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। इसमें सिंगल-पेडल ड्राइविंग मिलती है। महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक को आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर फिनिश में डुअल टोन रूफ ऑप्शन के साथ खरीद पाएंगे।

error: Content is protected !!