Trending Story News : 50 शहरों की 50 लड़कियों को इस युवक ने किया डेट! नौकरी छोड़ ishaq की तलाश में कर रहा ये काम

नई दिल्ली. जीवन में तरक्की पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। वहीं अपने जुनून में कभी-कभी कुछ ऐसी भी कर जाते हैं जो सुर्खियां भी बन जाती है। कुछ ही किया है एक 25 साल के युवक ने। उसे अपने पैशन को पूरा करने इस कदर पागल हो गया कि वह नौकरी ही छोड़ दी और डेटिंग को ही अपना मिशन बना लिया।

 



युवक ने फैसला किया है कि वह अमेरिका के सभी राज्यों की लड़की के साथ डेट करेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि युवक अपने इस अनोखे मिशन में कामयाब भी हो रहे हैं।

नौकरी छोड़ अनोखे मिशन पर निकले इस युवक का नाम मैथ्यू वर्निग है। वह अमेरिका का रहने वाला है। वह अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में अमेरिका के अलग-अलग शहरों में कार से घूम रहे हैं। उन्होंने अपनी कार पर ’50 dates 50 states’ लिखवा रखा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बता दें कि मैथ्यू ने लॉकडाउन के दौरान बोरडम को दूर करने के लिए वह ऑनलाइन डेटिंग किया करते थे। वह टिकटॉक अकाउंट के जरिए अपने फैन्स को इस एडवेंचर का हर अपडेट देते रहते हैं । डेटिंग एप पर सक्रिय होने से पहले उन्होंने सिर्फ 5 महिलाओं को डेट किया था । लॉकडाउन में मनोरंजन के लिए मैथ्यू ने टिंडर ज्वाइन किया था । जिसकी खूब चर्चा भी हुई।

अब कोरोना के मामले का होने के बाद मैथ्यू ने अमेरिका के 50 राज्यों से एक-एक महिला को डेट कर लिया है । इस एडवेंचर के बारे में सोशल मीडिया अपडेट्स देने की वजह से टि-टॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 6 लाख पहुंच गई है । मैथ्यू ने कहा- लॉकडाउन के दौरान मैंने बहुत सारी लड़कियों से बात की थी. जब लॉकडाउन हटा तो मैंने उन सभी से मिलने का प्लान बना लिया। NewsWeek से इंटरव्यू में मैथ्यू ने कहा- पेंडेमिक से पहले मैंने सिर्फ 5 महिलाओं को डेट किया था, लेकिन अब यह आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है । लेकिन अब भी मैं महिलाओं को समझ नहीं पाया हूं ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!