36वां नेशनल गेम : छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल महिला टीम ने पिछली बार की विजेता केरल को 1-0 से हराया, अपने पूल में सबसे आगे है छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम कल दिल्ली से होगा मुकाबला

रायपुर. 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल महिला टीम ने आज पिछली बार की विजेता केरल की टीम को 1-0 से हरा दिया। 5 इनिंग तक चले इस रोमांचकारी मैच में दर्शकों की दिलचस्पी अंत तक बनी रही। छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल महिला टीम मेजबान गुजरात और केरल को हराकर अपने पूल में सबसे आगे है। कल छत्तीसगढ़ का मैच दिल्ली के साथ होगा।

 



आज हुए मुकाबले में केरल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और छत्तीसगढ़ को पहले बैटिंग करने के लिए कहा। केरल ने शानदार शुरुआत की और अपनी जोरदार पिचिंग में छत्तीसगढ़ के पहले बैटर गंगा सोना को शून्य पर आउट कर दिया, लेकिन दूसरे बैटर अंजू तांडी ने केरल की जोरदार पिचिंग का बहुत ही हिम्मत के साथ मुकाबला किया और हिट मारकर पहले बेस में पहुंचने पर कामयाब रही। उसके बाद छत्तीसगढ़ की बरखा यादव ने भी अपनी बैटिंग से अंजू तांडी को थर्ड बेस तक पहुंचाने में मदद की। बैटिंग का यह क्रम आगे नहीं बढ़ पाया और सोनाली साव ने एक लंबा हिट मारा जो कैच हो गया और इस तरह सोनाली आउट हो गई। लेकिन इस दौरान अंजू तांडी ने बेहतरीन रनिंग का प्रदर्शन करके एक रन पूरा कर लिया।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इसके बाद छत्तीसगढ़ की फील्डिंग में गंगा सोना ने बहुत जोरदार पिचिंग की और केरल की सभी बेहतरीन बैटर को शून्य पर आउट कर दिया। इस प्रकार पहले इनिंग पर छत्तीसगढ़ की टीम 1-0 से आगे हो गई। दूसरी से लेकर पांचवी इनिंग तक दोनों ही टीमें रन बनाने के लिए जोर आजमाइश करते रहे लेकिन बार-बार थर्ड बेस पहुंचने के बावजूद कोई भी टीम रन बनाने में कामयाब नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

केरल ने पांचवी इनिंग तक छत्तीसगढ़ को और रन बनाने का मौका नहीं दिया। इस समय तक छत्तीसगढ़ केरल की टीम से से एक ही रन से ही आगे थी। इसके बाद केरल की बैटिंग थी। जिसमें केरल ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और खेल रोमांचकारी हो गया। एक बार तो ऐसा लगा कि केरल की टीम एक ही हिट में 2 रन बना लेगी लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी बरखा यादव, अंजू तांडी ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए बहुत ही कठिन कैच पकड़े जिससे केरल की टीम शून्य पर आउट हो गई और इस संघर्षपूर्ण मैच को छत्तीसगढ़ 1-0 से जीतने में कामयाब रही।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!