36वें नेशनल गेम्स : छत्तीसगढ़ ने सॉफ्टबॉल में जीते दो पदक, पुरुष वर्ग की टीम को मिला रजत पदक, महिला वर्ग की टीम ने जीता कांस्य पदक

रायपुर. 36 वे नेशनल गेम मेें आज छत्तीसगढ़ को दो पदक मिले हैं। पुरूष सॉफ्टबाल टीम को रजत और महिला सॉफ्टबाल टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की टीम अब तक 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 कांस्य पदक जीते हैं।छत्तीसगढ़ महिला सॉफ्टबाल टीम का मुकाबला आज सेमीफाइनल में केरल के साथ हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम केरल की टीम के 2-1 से पीछे रह गई और टीम को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महिला वर्ग की टीम को पहली बार पदक प्राप्त हुआ है। इससे पहले महिला वर्ग की टीम एक बार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रह चुकी है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

फाइनल मैच में आज पुरुष वर्ग सॉफ्टबाल टीम का मुकाबला छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच हुआ। तीसरी इनिंग तक दोनों टीम बराबरी पर थी। चौथे इनिंग में महाराष्ट्र एक रन से आगे हो गई। पांचवी इनिंग में छत्तीसगढ़ की टीम कोई रन नहीं बना सकी और इस प्रकार महाराष्ट्र ने यह फाइनल मैच 1-0 से जीत लिया। फाइनल मैच में उपविजेता होने के कारण छत्तीसगढ़ को रजत पदक प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!