32 साल छोटी लड़की पर फिदा हुआ 66 साल का शख्स, फिर पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड

कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जो मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मामले तेजी से वायरल होने लगते हैं। लोग चटकारे लेकर इस तरह के पोस्ट और वीडियो देखते रहते हैं। जमकर मजा लेते हैं।

 



वहीं कुछ लोगों को बुरा लगता है, तो वे ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही किया है अमेरिका के 66 साल के एक अरबपति ने चर्चा में हैं। 34 साल की लड़की से रिलेशनशिप की खबरों की वजह से 66 साल के एक अरबपति चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि शख्स के तलाक का प्रोसेस अभी चल ही रहा है लेकिन वह नई गर्लफ्रेंड के साथ शिफ्ट होना चाहता है। अरबपति शख्स का नाम जॉन पॉलसन है। जॉन पॉलसन अमेरिका के रहने वाले हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक वह करीब 250 अरब रुपये (£2।6billion) के मालिक हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हेल्थ इंफ्लूएंसर अलीना डी अल्मेडा, जॉन के साथ मैनहट्टन के अपने आलीशान घर में दिखे थे। वहीं दूसरी तरफ जॉन के तलाक का प्रोसेस भी चल रहा है। 20 साल तक वह पत्नी के साथ थे। तलाक के लिए जॉन की पत्नी ने उनसे करीब 82 अरब रुपये की मांग की है।

माना जा रहा है कि जॉन के रोमांस पर उनकी पत्नी ने ब्रेक लगा रखा है। जॉन से तलाक के बदले पत्नी ने अरबों रुपये के सेटलमेंट की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 साल की अलीना के साथ पति के अफेयर की खबरें देखकर पत्नी हैरान रह गई थीं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

पेज सिक्स से बातचीत में जॉन के वकील बिल जाबेल ने कहा- जॉन की उदारता से लोग हैरान रह गए होंगे। क्योंकि वह तलाक के लिए पत्नी को कानूनी तौर से मिलने वाले सेटलमेंट से कहीं ज्यादा देने को तैयार थे। उनकी (जॉन की पत्नी) लालच की वजह से सेटलमेंट में रुकावट लेकर आ गई।

बता दें कि इंफ्लूएंसर अलीना डी अल्मेडा का खुद का भी एक बिजनेस है। वह लोगों को डाइट प्लान्स बताकर पैसे कमाती हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जॉन, अलीना के साथ बच्चे की चाहत रखते हैं। कहा ये जा रहा है कि जॉन और अलीना निश्चित तौर पर शादी करने जा रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में MailOnline ने एक रिपोर्ट में बताया था कि कपल न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स के साथ हैंग आउट करते दिखे थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!