अगर किसी भी बैंक में है अकाउंट तो उठा सकते हैं ₹2 लाख तक फायदा, जानिए कैसे..

नई दिल्ली. अगर आपका भी किसी बैंक में अकाउंट है तो आप फ्री में 2 लाख रुपये के फायदा ले सकते हैं. कई ग्राहक ऐसे हैं जिन्हें इनके बारे में पता नहीं होगा. आपको बता दें बैंक की ओर से जनधन ग्राहकों (Jan Dhan Account) को यह सुविधा दी जाती है. बैंक ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर की सुविधा दे रहा है.



 

 

 

 

बता दें बैंक अपने जनधन खाताधारकों (Jandhan Account) को 2 लाख रुपये तक का फायदा दे रहा है. ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किफायती तरीके से फाइनेंशियल सर्विस, बैंकिंग बचत और जमा खातों, क्रेडिट, बीमा, पेंशन तक पहुंच को सुनिश्चित करती है.

 

 

 

 

जनधन खाते के फायदे-
>> 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा
>> 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर
>> 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर, जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है.
>> डिपॉजिट पर ब्याज मिलता है.
>> खाते के साथ फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है.
>> जन धन खाता खोलने वाले को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है जिससे वह खाते से पैसे निकलवा सकता है या खरीददारी कर सकता है.
>> जनधन खाते के जरिए बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान है.
>> जनधन खाता है तो पीएम किसान और श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाओं में पेंशन के लिए खाता खुल जाएगा.
>> देश भर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा
>> सरकारी योजनाओं के फायदों का सीधा पैसा खाते में आता है.

इसे भी पढ़े -  UK ने अरब सागर में तैनात की टोमाहॉक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी; मिडिल ईस्ट युद्ध में आएगा नया मोड़?

 

 

 

इस तरह ओपन करवाएं अकाउंट
अगर आप अपना नया जनधन खाता खोलना चाहते हैं तो नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से ये काम कर सकते हैं. इसके लिए बैंक में आपको एक फॉर्म भरना होगा. उसमें नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और वार्षिक आय व आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड आदि की जानकारी देनी होगी.

इसे भी पढ़े -  कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, छत गिरने से 15 मजदूर दबे; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

 

 

 

ट्रांसफर करने का भी है विकल्प
बेसिक सेविंग अकाउंट (Savings Account) को जन धन योजना खाते में ट्रांसफर करने का विकल्प भी है. जिनके पास Jan Dhan Accouts हैं, उन्हें बैंक से RuPay PMJDY कार्ड मिलता है. 28 अगस्त 2018 तक खोले गए जन धन खातों पर जारी RuPay PMJDY कार्डों की बीमा राशि 1 लाख रुपये होगी. 28 अगस्त 2018 के बाद जारी RuPay कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनिफिट मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर के आगे पस्त बाहुबली! वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!