JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी को अलग-अलग जगह से सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरवानी गांव निवासी शंकर लाल यादव अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शंकर लाल यादव के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इसी प्रकार लखाली गांव निवासी फिरूराम यादव महुआ शराब बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी फिरुराम यादव के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

साथ ही रोहदा गांव निवासी गणेशदास महंत महुआ शराब बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी गणेशदास महंत के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

पुलिस ने आरोपी शंकर लाल यादव, फिरुराम यादव एवं गणेशदास महंत के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है, वहीं तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!