JanjgirChampa Accident : ऑटो को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाने वाले चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने ऑटो को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में नजीर खान ने पुलिस को बताया है कि वह मुकुंद टॉकीज के पास सुखसागर दास महंत के ऑटो में बैठकर वह अपने घर शांति नगर जा रहा था. सुखसागर दास महंत अपने ऑटो को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चला रहा था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

नजीर खान ने ऑटो को धीरे एवं सही ढंग से चलाने के लिए बोला, लेकिन वह नहीं माना और चांपा थाना के पास ऑटो पलट गया. जिसमे नजीर खान को काफी गंभीर चोट आई थी और उसे चांपा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जांजगीर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया था.

पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक सूखसागर दास महंत के खिलाफ IPC की धारा 279, 337, 338 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!