KBC 14 Birthday Special: जया बच्चन ने केबीसी के मंच पर ऐसा क्या कहा जिसे सुन फूट-फूटकर रोए बिग बी, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही 80 साल के होने वाले हैं. उनके 80वें बर्थडे के मौके पर केबीसी 14 (KBC 14) के मेकर्स ने शो में एक सरप्राइज प्लान किया और केबीसी के मंच पर उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन को बुलाया गया. ये पल बिग बी को भावुक करने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि, वह कैसे अपनी पत्नी और बेटे को देख अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं.

 



11 अक्टूबर 2022 को अमिताभ बच्चन का 80वां बर्थडे है. बिग बी पिछले 22 सालों से केबीसी से जुड़े हुए हैं. ऐसे में इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर मेकर्स ने उनके बर्थडे पर सरप्राइज रखा. उनकी पत्नी जया और अभिषेक ने अचानक मंच पर आकर बिग बी को हैरान कर दिया. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

जया को केबीसी में देख रोए बिग बी

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिषेक बच्चन अपने पिता बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठे हैं और वह बिग बी के फेमस डायलॉग के जरिए अपनी मां जया को बुलाया. मंच पर अपनी पत्नी जया को देख अमिताभ बच्चन भावुक हो जाते हैं और उनके आंखों से आंसू निकलने लगते हैं. यही नहीं, जया बच्चन दर्शकों के सामने बिग बी के लिए कुछ ऐसी बात कहती हैं, जिसके बाद अमिताभ अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं. ये 11 अक्टूबर के एपिसोड में पता चलेगा कि, जया बिग बी को लेकर क्या खुलासा करने वाली हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

अभिषेक बच्चन को भी लगाया गले

सोनी टीवी ने एक और प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में जब अमिताभ बच्चन शो की शुरुआत करने के लिए मंच पर आते हैं, तभी हॉर्न बजता है और वह हैरान रह जाते हैं कि, गेम शुरू होते ही खत्म कैसे हो गया. फिर अभिषेक बच्चन उनके पीछे आते हैं और बेटे को देख बिग बी अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं. वह अपने बेटे को जोर से लगाकर रोने लगते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!