एक बार करें रिचार्ज और सालभर की छुट्टी, बंपर बेनिफिट्स के साथ Airtel-Jio-Vi-BSNL के सबसे सस्ते प्लान्स. जानिए सबसे सस्ते प्लान्स..

नई दिल्ली: Airtel-Jio-Vi-BSNL Annual Recharge Plan: टेलिकॉम कंपनियां Airtel, Jio, Vi और BSNL कई ऐसे प्लान्स उपलब्ध कराती हैं जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अगर आप एक ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो एक साल की वैधता के साथ आते हों तो यहां हम आपको इन सभी कंपनियों के सबसे सस्ते वार्षिक प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं। चलिए जानते हैं इन कंपनियों के सबसे सस्ते वार्षिक रिचार्ज प्लान्स।



 

 

Airtel 1,799 रुपये का प्लान: इस प्लान की कीमत 1,799 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 24 जीबी डाटा दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा 3600 एसएमएस भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्लान की वैधात 365 दिन की है। इसमें Apollo 24|7 Circle का एक्सेस, Fastag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून और Wynk Music का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

 

 

 

 

Vi 1,799 रुपये का प्लान: कीमत को आपको पता ही चल गई होगी। इसमें यूजर्स को 24 जीबी डाटा पूरी वैधता के दौरान दिया जा रहा है। साथ ही 3600 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 365 दिन की वैधता दी जा रही है। वहीं, Vi Movies & TV Basic का एक्सेस दिया जा रहा है।

 

 

Jio 2,545 रुपये का प्लान: इस प्लान की वैधता 336 दिन की है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है। पूरी वैधता के दौरान आपको 504 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

 

BSNL 797 रुपये का प्लान: इस प्लान में 365 दिन की वैधता दी जा रही है। साथ ही किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही 100 एसमएस प्रतिदिन दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

error: Content is protected !!