JanjgirChampa News : CRPF जवान के घर से 75 हजार के जेवरात की हुई चोरी का मामला, 1 माह बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुथुर गांव से CRPF जवान के घर से 75 हजार रुपए के जेवरात की चोरी हुई थी. मामले में पामगढ़ पुलिस 1 माह बीत जाने के बाद भी चोरों का सुराग नहीं जुटा पाई है.

 



दरसअल, कुथुर गांव में लता बरेठ, अपने परिवार के साथ रहती है और उसका पति CRPF का जवान है, जो दूसरे राज्य में पदस्थ है. उसने 13 सितम्बर को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जब उसके ससुर खेत में काम करने और सास गांव के तालाब में नहाने गई हुई थी, तब उसकी दादी सास रामबती बरेठ के साथ बाड़ी में थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति घर अंदर घुसकर आलमारी में रखे 75 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली थी, जिसकी रिपोर्ट पामगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पामगढ़ पुलिस इस चोरी की घटना को 1 माह बाद भी नहीं सुलझा पाई है. साथ ही, क्षेत्र में पहले की चोरियों का भी खुलासा पामगढ़ पुलिस नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!