Sakti FIR : खाट एवं पंखा मांगने की बात को लेकर 3 भाईयों के बीच मारपीट, थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव में तीन भाइयों के बीच आपस में खाट एवं पंखा मांगने की बात को लेकर आपस में मारपीट करने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला ओड़ेकेरा गांव के अनिल कुमार सागर ने बताया कि वह घर में अपने बड़े भाई, मोनी सागर से खाट एवं पंखा की मांग की तो उसने गुस्से में आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मारपीट करने वाले सोनी सागर के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

दूसरा मामला ओड़ेकेरा गांव के मोनी सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में अपने बड़े भाई सोनी सागर से खाट एवं पंखा की मांगने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा. उतने में उसका छोटा भाई अनिल कुमार सागर भी आकर गाली-गलौज कर दोनों ने एक राय होकर मारपीट करने लगे. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले सोनी सागर, अनिल सागर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!