Shah Rukh Khan Cameo: पठान में सलमान खान बचाएंगे शाहरुख को, टाइगर 3 की ये है प्लानिंग?..

Pathaan And Tiger 3: बॉक्स ऑफिस पर जब बॉलीवुड के बड़े सितारों की फिल्में बैठ रही हैं, तो उन्हें बचाने के रास्ते भी ढूंढे जा रहे हैं. बड़े सितार अब पूरी तरह से फैन्स के भरोसे हैं. यही कारण है कि वे अपने साथ-साथ दूसरे सितारों के फैन्स को भी संग जोड़ने में लगे हुए हैं. इसलिए वे एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो रोल कर रहे हैं. बीते अगस्त में शाहरुख खान आर. माधवन की रॉकेट्री, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में नजर आए. खबर है कि उनकी आने वाली फिल्मों में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आएंगे. शाहरुख और सलमान आज अच्छे दोस्त हैं. बीते कुछ समय से दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते रहें हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

सितारे दो, प्रोड्यूसर एक
अगला साल शाहरुख और सलमान दोनों के लिए करियर के लिहाज से बहुत अहम है. 25 जनवरी 2023 को जहां शाहरुख खान की पठान रिलीज होने वाली है, वहीं अगले साल दीवाली पर सलमान खान अपनी टाइगर 3 लेकर आने वाले हैं. खास बात यह कि दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर एक ही हैं, आदित्य चोपड़ा. पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण हैं, जबकि जॉन अब्राहम विलेन बने हैं. फिल्म में अंडरकवर पुलिस अधिकारी बने शाहरुख विलेन से अपने पिता की मौत का बदला लेते नजर आएंगे. मीडिया में आई खबरों के अनुसार, पठान के एक दृश्य में सलमान कैमियो रोल में दिखेंगे, जब वह हैलीकॉप्टर से लैंड करते हुए मुश्किल परिस्थितियों में घिरे शाहरुख खान को बचाने के लिए आसमान से उतरेगें.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

काम अभी जारी है
वहीं जहां तक सलमान की टाइगर 3 में शाहरुख के कैमियो रोल की बात है तो अभी साफ नहीं है कि उनका रोल क्या होगा. यह फिल्म पहले अगले साल ईद पर 21 अप्रैल को रिलीज होनी थी, परंतु अब इसे अगले साल दीवाली तक के लिए बढ़ा दिया गया है. फिल्म में इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि शाहरुख का निर्देशक मनीष शर्मा की इस फिल्म में कैमियो करना तय है और उन्होंने इसके लिए एक हफ्ते का समय भी दे दिया है. सलमान के पठान वाले रोल की तरह शाहरुख का कैमियो भी एक्शन से भरपूर रहेगा, लेकिन अभी इसकी डेट्स फाइनल की जानी है. डायरेक्टर उन तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, जब शाहरुख और सलमान दोनों के पास टाइगर 3 की शूटिंग के लिए समय हो.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!