Sunny Deol Net Worth: सस्ते फ्लैट में रहते हैं सनी देओल, करोड़ों का है कर्ज, जानें कितनी संपत्ति?..

Sunny Deol Networth: सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर गदर 2 के जरिए धमाल मचाने वाले है. फैन्स को सनी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म चुप में नजर आए थे. बता दें कि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद भी हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर करोड़ों के कर्ज में डूबे हुए हैं. आइए जानते हैं सनी देओल के पास कितनी संपत्ति है.

 



 

 

 

 

सनी देओल कई सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं फिर भी कमाई के मामले में वो अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी और पिता धर्मेंद्र से काफी पीछे हैं. रिपोर्ट की मानें तो उनके पास कुल 83 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

 

 

दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ था जब सनी ने लोकसभा चुनाव के दौरान संपंति का ब्यौरा दिया था. इसमें उन्होंने बताया था कि उनके और उनकी पत्नी पर तकरीबन 53 करोड़ का कर्जा है. इतना ही नहीं सनी पर करीब 1 करोड़ रुपये का जीएसटी भी बकाया बताया जाता है.

 

 

 

चुनावी हलफनामे में उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि, उनके पास 1.69 करोड़ की कारें है. साथ ही उनके पास 1.56 करोड़ की ज्वैलरी भी है. इसके अलावा सनी के पास 21 करोड़ की जमीन हैं, जिसमें एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर और मुंबई का एक फ्लैट भी शामिल है.वहीं बात करें सनी के बैंक अकाउंट की तो उनके पास करीब 26 लाख का कैश हैं. उनकी पत्नी पूजा के पास 6 करोड़ की संपत्ति है. जिसमें से 19 लाख बैंक में और 16 लाख कैश है. उनके पास 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 21 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है.बता दें कि सनी और उनकी पत्नी ने बैंक से करीब 51 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है. पति-पत्नी पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का सरकारी कर्ज भी बकाया बताया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!