T20 World 2022 : T20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम को लगा बड़ा झटका! नहीं खेल पाएगा ये विस्फोटक बल्लेबाज, कोच ने दी जानकारी

नई दिल्ली – इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद टी20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस की नजरें उनपर बनी हुई हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने में दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे या नहीं।

 



जोस बटलर द हंड्रेड के दौरान चोट का शिकार हो गए थे। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके मैदान में उतरने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन चोट के कारण बटलर इस सीरीज से भी चूक गए। 32 वर्षीय की इंजरी टीम के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। इंग्लैंड टीम के हेड कोच मैथ्यू मॉट ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोस बटलर की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इंग्लैंड के हेड कोच ने बटलर को लेकर कहा, अगर बटलर पूरी तरह से फिट हैं, तो वह निश्चित रूप से कीपिंग करने की सोचेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ समय के लिए ऐसा किया है। उन्हें द हंड्रेड के रूप में इसका एक अलग पक्ष देखने का अवसर मिला। जोस रूढ़िवादी रहे हैं। वह वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

उन्होने आगे कहा, मुझे लगता है कि जब आपके पास मैदान में मोईन और स्टोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी होते हैं, तो आप नेतृत्व के भार को थोड़ा सा कम कर सकते हैं। उन्हें लगता है कि ग्राउंड पर उनके लिए यह सबसे अच्छा रहेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में वह यही करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!