बादशाह के प्यार में दीवानी हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, रिलेशनशिप का हुआ खुलासा

नई दिल्ली. सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर दिल हार बैठे हैं। करीब एक साल से पंजाबी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में है और अब दोनों जल्द ही एक होने का मन भी बना चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बादशाह पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं, वहीं दोनों रिलेशनशिप में हैं।



बता दें कि बादशाह हाल ही में वेब सीरीज ‘Fabulous Lives Of Bollywood Wives’ में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने खुद को सिंगल बताया था वहीं अब उनके रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। वहीं ये मुलाकात प्यार में बदल गई। इन दिनों दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना पसंद करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बादशाह और ईशा रिखी जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। वहीं दोनों के विचार भी काफी मिलते जुलते हैं। वहीं दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी परिवारवालों को भी है। फिलाहाल दोनों जल्द ही फैसला लेना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि बादशाह अब तक मीडिया के सामने खुलकर बाते नहीं की है।

बता दें कि बादशाह की पहले ही शादी हो चुकी है। हालांकि उनकी पत्नी के साथ विवाद के बाद दोनों अलग हैं। बादशाह की पत्नी जैसमीन अब अलग रहती हैं। साल 2019 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि विवाद के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया है। जैसमीन बेटी के साथ लंदन में रहती हैं, वहीं बादशाह दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रहते हैं।

error: Content is protected !!