ट्यूशन पढ़ाने वाला 29 साल का युवक बना करोड़पति, अब कमा रहा 11 करोड़ रुपए, आखिर क्या है इस कमाई का राज… विस्तार से पढ़िए…

यूट्यूब पर वीडियो वीडियो बनाकर 29 साल की उम्र में एक शख्‍स करोड़पति बन गया, उसकी एक साल की कमाई सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि युव की सालाना कनाई 11 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा है। शख्‍स की डॉक्‍टर बनने की चाहत थी, लेकिन उसे 15 कॉलेज से रिजेक्‍शन का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने बच्‍चों को ट्यूशन पढ़ाने के अलावा कई दूसरी चीजें ट्राय भी की थी, मगर थक हारकर यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

 



दरअसल, इस शख्स का नाम चार्ली चांग है, जो वीडियोज में लोगों को फाइनेंशियल एडवाइज देते हैं। 2014 में उन्‍होंने कॉलेज छोड़ दिया था। वह डॉक्‍टर बनना चाहते थे, लेकिन 15 कॉलेज से रिजेक्‍शन का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने बच्‍चों को ट्यूशन पढ़ाने के अलावा मॉडलिंग की और अपना बिजनेस भी किया, लेकिन इन सब काम से होने वाली आमदनी से वह संतुष्‍ट नहीं थे। इसके बाद उनका ध्‍यान यूट्यूब की ओर गया और थक हारकर यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

चांग ने इसके बाद हर दिन यूट्यूब पर वीडियो पोस्‍ट करना शुरू किया, धीरे-धीरे उनके व्‍यूज भी बढ़ने शुरू हो गए थे, उनके वीडियो भी खूब वायरल हुए। चांग ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्‍होंने खुद को YouTube Adsense के लिए रजिस्‍टर्ड किया, ताकि उनका चैनल monetize हो सके। इसके साथ ही ही चांग की पैसिव इनकम आनी शुरू हो गई। चांग ने बताया कि 2021 में उन्‍होंने 12 करोड़ रुपए की कमाई की। चांग के यूट्यूब पर 8 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!