JanjgirChampa Arrest : थाना प्रभारी एवं ASI समेत पुलिस टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. आरोपियों में 2 पुरुष और 4 महिला शामिल हैं. प्रकरण के अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. एसपी विजय अग्रवाल ने गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की है.

 



हमले से पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चन्द्रा को गम्भीर चोट आई है. दोनों को पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...

डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चन्द्रा और 4-5 पुलिसकर्मी, सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में शराब पकड़ने गए थे. यहां 12 लीटर शराब के साथ आरोपी महिला ममता गोंड़ को पकड़कर पुलिस ला रही थी. डीएसपी हेडक्वार्टर निकोलस खलखो, टीम के साथ चारपहिया में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गई थी और थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई शिव चन्द्रा बाइक में आ रहे थे, तभी आरोपी महिला के परिजन पहुंचे और डंडे से थाना प्रभारी, एएसआई पर हमला कर दिया था. हमले से थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे और एएसआई शिव चन्द्रा को गम्भीर चोट आई है. दोनों घायलों को पामगढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विशेष टीम गठित कर घटना में शामिल आरोपी मंगली बाई, चंपा बाई, अनिता उर्फ भूरी बाई, शांति बाई, राजाराम उर्फ डोकरा सभी सेमरिया गांव के सबरिया डेरा निवासी साथ ही रामलाल निवासी घटमड़वा थाना गिधौरी फरार होने की नीयत से भागने की फिराक में आरोपियों को चेक पॉइंट लगा कर गिरफ्तार किया गया है. घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा एवं भागने और छिपाने के उद्देश्य प्रयुक्त कार को जब्त किया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाशी की जा रही है.

error: Content is protected !!