अथिया शेट्टी के Birthday के मौके पर KL Rahul ने शेयर की रोमांटिक पोस्ट ,अपनी Lady Love के लिए लिखा…ये खास नोट

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज कुछ सबसे पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स में शामिल होने के साथ-साथ इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं, जो अभी तक उतनी अधिक फिल्मों में तो नजर नहीं आई है, लेकिन कुछ ही बार पर्दे पर नजर आते हुए अथिया शेट्टी फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब रहीं हैं और काफी अच्छे फैनबेस की वजह से आज आतिया शेट्टी अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

 



ऐसे में इन दिनों अथिया शेट्टी एक बार फिर से काफी सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि पिछले दिनों 5 नवंबर, 2022 की तारीख को वह अपना 29वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और ऐसे में इस मौके पर उन्हें उनके कई करीबी लोगों के साथ-साथ लाखों फैंस ने भी अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया है।

ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर अथिया शेट्टी को उनके फेवरेट पर्सन केएल राहुल ने भी बेहद के अंदाज में बर्थडे विश किया है, जिन्हें वह बीते काफी समय से डेट करती आ रही हैं और कई बार इन दोनों की शादी की भी खबरें सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

और जैसा कि हमें पता ही है कि केएल राहुल भी आज भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहद सफल और मशहूर क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, इस वजह से आज उनकी भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है और ऐसे में आतिया शेट्टी के बर्थडे पर शेयर की गई उनकी सोशल मीडिया पोस्ट भी अब फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है।

केएल राहुल की बात करें तो, अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उन्होंने आतिया शेट्टी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पहली तस्वीर में के एल राहुल एक ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आतिया शेट्टी इसमें एक रेड कलर की ड्रेस पहने हुए उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

इसके बाद पोस्ट में शामिल अगली तस्वीर में आतिया शेट्टी और केएल राहुल उसी आउटफिट में नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें आतिया शेट्टी ने ग्रीन कलर के सनग्लासेस पहन रखे हैं और दोनों ही इसमें फनी एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं| इसके बाद आखिरी तस्वीर में दोनों शायद किसी रेस्टोरेंट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों कैमरे की ओर देखते हुए बेहद के प्यारे और क्यूट अंदाज में स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे, तुम सब कुछ बेहतर बनाती हो! केएल राहुल की इस पोस्ट पर बर्थडे गर्ल अथिया शेट्टी ने भी अपना रिएक्शन देते हुए इस पर कमेंट करके ‘लव यू’ लिखा है।

ऐसे में अब आतिया शेट्टी और केएल राहुल का यह क्यूट अंदाज़ फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और फैंस केएल राहुल के इस अंदाज की खूब तारीफे भी कर रहे हैं| इसके अलावा केएल राहुल के फैंस भी अथिया शेट्टी को खूब सारी बर्थडे विशेस देते हुए नजर आ रहे हैं|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!