विवादों के बीच ‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ ने ‘बेशर्म रंग’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस की बढ़ी धड़कनें. देखिए वीडियो..

TMKOC Babita Munmun Dutta Reel On Besharam Rang: एक तरफ फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के गाने ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) को लेकर विवाद हो रहा है, तो दूसरी ओर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हसीनाएं इस गाने पर अपने जलवे बिखेर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने का क्रेज अलग लेवल पर है और आए दिन एक्ट्रेसेस इस गाने पर रील बना रही हैं. अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबीता जी (Babita Ji) ग्लैमर अंदाज में ‘बेशर्म रंग’ पर थिरकती नजर आईं.

 



 

 

 

‘बेशर्म रंग’ गाने पर थिरकीं मुनमुन दत्ता

बबीता जी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘बेशर्म रंग’ पर रील बनाया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किया है. रील में मुनमुन दत्ता को ‘बेशर्म रंग’ गाने पर अपनी अदाएगी दिखाती हुई नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स भी फैंस को भा रहे हैं. वीडियो में मुनमुन दत्ता गोल्डन कलर की ड्रेस में कमाल की लग रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “यह गाना पूरी तरह एक वाइब है.” फैंस को मुनमुन का ये डांस खूब पसंद आ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

 

 

देखिए वीडियो.

https://www.instagram.com/reel/CmO2DilhFze/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

विवादों में है ‘बेशर्म रंग’

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang Controversy) विवादों में छाया हुआ है. गाने में दीपिका भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जिसके चलते लोग इसका विरोध कर रहे हैं. आम जनता से लेकर नेता और बॉलीवुड स्टार्स फिल्म के गाने पर आपत्ति जता रहे हैं और इसके कुछ सींस को कट करने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

दीपिका और शाहरुख के अलावा फिल्म ‘पठान’ में जॉन अब्राहम (John Abraham) भी लीड रोल में हैं. इसे अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!