Healthy Foods: सुबह-सुबह अंकूरित मूंग खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानिए शरीर पर पड़ता है कैसा असर

आजकल बाजार में नाश्ते के कई ऑप्शन मिलने लगे हैं लेकिन हेल्दी ईटिंग की बात आती है तो अंकूरित मूंग को कैसे भूला जा सकता है. इसे बनाने में समय जरूर लगता है, लेकिन मूंग को अंकूरण के बाद खाने के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है. नाश्ते में अंकूरित मूंग (Sprouts) खाई जाए तो शरीर को अच्छीखासी ऊर्जा मिल जाती है जिससे कुछ ही देर बाद भूख नहीं लगने लगती.

 



मूंग के अंकूरण के लिए इसे पानी में भिगोखर रखा जाता है और उसके बाद किसी कपड़े में बांधकर इसे टांगते हैं या बर्तन में रखते हैं. एक से 2 दिनों में ही मूंग पूरी तरह अंकूरित हो जाती है. इसके बाद इसका सलाद बनाकर नाश्ते में खाया जा सकता है. यहां जानिए सुबह-सुबह अंकूरित मूंग खाने पर सेहत को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

अंकूरित मूंग खाने पर पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है. इंकूरित मूंग में लिविंग एंजाइम की अत्यधिक मात्रा होती है जो पाचन को सुचारू बनाती है और जिससे डाइजेस्टिव ट्रैक्ट बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को सोख पाता है. अंकूरित मूंग में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो मलत्याग को आसान बनाता है.

शरीर का वजन घटाने (Weight Loss) के लिए नाश्ते में अंकूरित मूंग को खाया जा सकता है. अंकूरित मूंग में बेहद कम कैलोरी होती है. फाइबर से भरपूर होने के चलते इसे खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे फूड इंटेक कम होने में भी मदद मिलती है और वजन कम होने लगता है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

स्प्राउट्स या अंकूरित मूंग में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. ये फैटी एसिड्स गुड कॉलेस्ट्रोल (Good Cholesterol) को बढ़ाने में मददगार हैं. हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोग भी अंकूरित मूंग खाकर अपने दिन की शुरूआत कर सकते हैं.

अंकूरित मूंग में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पायी जाती है. विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है. साथ ही, अंकूरित मूंग में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स आंखों की सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन या कहें रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं अंकूरित मूंग. अंकूरित मूंग में पायी जाने वाली हाई आयरन और कॉपर की मात्रा हेल्दी बल्ड सेल्स काउंट बढ़ाने में मददगार है. हेल्दी शरीर (Healthy Body) के लिए अंकूरित मूंग खाना अच्छा ऑप्शन है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!