Avatar 2 Box Office Collection Day 1: ‘अवतार 2’ की दहाड़ से हिला बॉक्स ऑफिस, बनी इस साल की सबसे…बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म

नई दिल्ली: हॉलीवुड सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह साल 2009 में आई अवतार का सीक्वल है. पहली फिल्म के बाद से दर्शक इसके सीक्वल का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे.

 



अवतार: द वे ऑफ वॉटर अपने पहले दिन से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. ट्रेड एनालिस्ट की माने तो इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. अवतार: द वे ऑफ वॉटर को पूरे भारत में 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिसके रोज 17000 हजार शोज हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ऐसे में अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर की पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है. फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन 30-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. हालांकि यह अनुमानित आंकड़े हैं.

अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड लाइफ के अनुसार अवतार: द वे ऑफ वॉटर की पहले दिन पूरे भारत में कुल 4,41,960 बिकी हैं. जिससे फिल्म के 30-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने की संभावना है.

बताया जा रहा है कि फैंस के बीच अवतार: द वे ऑफ वॉटर को लेकर काफी क्रेज है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अवतार 2 की एडवांस बुकिंग 10 दिन पहले ही शुरू हो गई थी. अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के मुताबिक 3 नेशनल चेंस PVR, Inox और Cinepolis ने दो दिन पहले तक 2 लाख 75 हजार एडवांस टिकट बेची थीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

आपको बता दें कि 13 साल पहले रिलीज हुई अवतार करीब 237 मिलियन डॉलर में बनकर तैयार हुई थी। वहीं अब अवतार: द वे ऑफ वॉटर बनने में 350 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं. फिल्म का निर्देशन जेम्स केमरोन ने किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!