Bhediya Movie : श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ में खास रोल निभाएंगे वरुण धवन, ‘भेड़िया’ एक्टर ने किया कन्फर्म?

मुबंई. डायरेक्टर अमर कौशिक की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन छाए हुए हैं. फिल्म में वह कृति सेनन के साथ पसंद किए गए. 25 नवंबर रिलीज हुई इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स सहित दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धांसू कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म की सफलता को लेकर वरुण काफी खुश हैं. इस बीच खबर है कि वरुण को एक बार फिर से अमर कौशिक की मच अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) में भी देखने को मिलेगा. इस बारे में खुद एक्टर ने ही अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है.

 



बता दें कि ‘भेड़िया’ (Bhediya) के एक गाने में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने कैमियो किया है. श्रद्धा कपूर के कैमियो को लेकर फैंस ये कयास लगाने लगे हैं कि अब ‘स्त्री 2’ में वरुण धवन का खास अंदाज देखने को मिलेगा. जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘स्त्री’ को अमर कौशिक ने बनाया था. पहले पार्ट में श्रद्धा कपूर संग राजकुमार राय को देखा गया था. अब कौशिक इसके सेकेंड पार्ट को लेकर आने वाले हैं. जिसका फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वरुण धवन ने बताया सच
ईटाइम्स के साथ बात करते हुए वरुण ने बताया कि वह दीनू (विजान) और अमर (कौशिक) की आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वरुण ने कहा, “मुझे नहीं पता कि भास्कर (भेड़िया में उनका किरदार) होगा या नहीं. हालांकि मुझे ‘दिलवाले’ के बाद फिर से कृति के साथ काम करना अच्छा लगा. अभिषेक बनर्जी और पॉलिन कबक के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा.”

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

‘भेड़िया’ को मिल रही प्रतिक्रियों पर की बात
फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए उन्हें मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, वरुण धवन ने कहा, “बहुत से लोग इसे भूलना पसंद करते हैं लेकिन मैंने ‘बदलापुर’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्में की हैं. इसलिए, मैंने हमेशा लिफाफे को आगे बढ़ाने की कोशिश की है. जहां तक ​​ ‘भेड़िया’ की बात है, बहुत सारे फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों को यकीन था कि ऐसा कुछ किया जा सकता है. मुझे लगता है कि यह इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. अमर कौशिक, दिनेश विजान और जियो स्टूडियो जैसे किसी व्यक्ति को इस तरह की फिल्म का समर्थन करते देखना रोमांचक है. हमें हमेशा ऐसा करना चाहिए”.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!