PM Kisan पर बड़ा अपडेट, चेक करने पर आपको द‍िखाई दे ऐसा स्‍टेटस तो नहीं मिलेगी अगली किस्‍त!

PM Kisan 13th Instalment: द‍िसंबर शुरू होने के साथ ही देश के करोड़ों क‍िसानों का पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की अगली क‍िस्‍त को लेकर इंतजार शुरू हो गया है. हाल में राज्‍यसभा में कृष‍ि मंत्री नरेंद्र स‍िंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने पीएम क‍िसान की पहली क‍िस्‍त से लेकर 12वीं क‍िस्‍त तक के लाभार्थ‍ियों के बारे में जानकारी दी थी. उन्‍होंने बताया था क‍ि अगस्‍त से नवंबर की 12वीं क‍िस्‍त में लाभार्थ‍ियों की संख्‍या बढ़कर 8.42 करोड़ हो गई है. पहली क‍िस्‍त में लाभार्थ‍ियों की संख्‍या 3.16 करोड़ थी. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि 13वीं क‍िस्‍त द‍िसंबर के अंत में या जनवरी के शुरू में लाभार्थ‍ियों के खाते में आ जाएगी.

 



 

 

 

 

सबसे ज्‍यादा 11वीं क‍िस्‍त में म‍िला लोगों को फायदा
सरकार की तरफ से सोशल ऑड‍िट और तहसील स्‍तर पर क‍िए गए वेर‍िफ‍िकेशन के आधार पर करोड़ों क‍िसानों का नाम लाभार्थ‍ियों की ल‍िस्‍ट से काटा गया है. ऐसे में अगर आपको भी यह आशंका है क‍ि ल‍िस्‍ट में आपका नाम है या नहीं, आप इसे चेक कर सकते हैं. इस बारे में सटीक जानकारी के ल‍िए आपको पीएम‍ क‍िसान की ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट पर जाना होगा. आपको बता दें पीएम क‍िसान न‍िध‍ि का सबसे ज्‍यादा फायदा 11वीं क‍िस्‍त में 10.45 करोड़ क‍िसानों को हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

स्‍टेटस से पता चलेगी हकीकत
इस बार की ल‍िस्‍ट में आपका नाम है या नहीं, इस बारे में सही जानकारी के ल‍िए पीएम क‍िसान की वेबसाइट  पर द‍िए गए फॉर्मर कॉनर्र में जाएं. इसके बाद बेन‍िफ‍िशयरी स्‍टेटस पर क्‍ल‍िक करें. सबसे पहले यहां पर मांगा गया आपका मोबाइल नंबर और रज‍िस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करें. इसके बाद कैप्‍चा कोट दर्ज कर सब्‍म‍िट पर क्‍ल‍िक कर दें. अब योजना को लेकर एप्‍लीकेशन का पूरा स्‍टेटस आपको स्‍क्रीन पर द‍िखाई देगा. यहां द‍िखाई दे रही ल‍िस्‍ट में आप अपना नाम भी चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

जल्‍द पूरा करा दें अपना ई-केवाईसी
आपके नाम के आगे द‍िए गए अगली क‍िस्‍त के स्‍टेटस में यद‍ि ‘स‍िड‍िंग’ और ई-केवाईसी के आगे ‘नो’ ल‍िखा आए तो यह साफ है क‍ि 13वीं क‍िस्‍त आपके अकाउंट में नहीं आएगी. यद‍ि आप अन्‍य दूसरे आधार पर क‍िस्‍त के ल‍िए पात्र हैं तो जल्‍द अपना ई-केवाईसी पूरा कराकर नजदीकी कृष‍ि कार्यालय में संपर्क करें. यद‍ि सभी जरूरी चीजें पूरी करने के बाद भी आपको खाते में क‍िस्‍त नहीं म‍िल रही है तो आप  पर संपर्क कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!