Anupamaa Spoiler: पाखी खेलेगी प्रेग्नेंसी का झूठा कार्ड, अनुपमा को शाह हाउस से दूरी बनाने की आखिरी वॉर्निंग देगा अनुज. जानिए आगे क्या होगा..

Anupamaa Serial New Episode: अनुपमा सीरियल (Anupamaa Latest Episode) में आगे क्या होने वाला है, उसे जानने की बेताबी फैंस में खूब देखने को मिलती है. सीरियल की कहानी को मेकर्स फिलहाल अनुपमा और अनुज (Gaurav Khanna Anupama) पर ही फोकस रखने वाले हैं. अनुपमा सीरियरल (Anupama Rupali Ganguly) के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से पाखी का नया नाटक देखने को मिलने वाला है. पाखी अपने ही पति को गलत समझेगी और फिर एक बार ओवररिएक्ट करते हुए ड्रामा करती दिखाई देगी.

 



 

।

 

पाखी खेलेगी प्रेग्नेंसी का झूठा कार्ड!

अनुपमा (Anupama New Episode) में आगे देखने को मिलेगा कि पाखी, अधिक से मिलने के लिए कपाड़िया हाउस पहुंचती है. वहां अधिक और डिंपल को साथ में हंसता हुआ देख, पाखी की छाती पर सांप लोटने लगते हैं, वह बिना कुछ जाने और समझे आगबबूला होकर वापस शाह हाउस आ जाती है. वहां एक बार फिर वह वनराज के आगे अच्छी बनने के लिए अनुज और अनुपमा के बारे में कहानियां गढ़ने लगती है. सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपमा सीरियल (Anupama Aaj Ka Episode) में पाखी अपने आप को सही प्रूफ और अटेंशन पाने के लिए प्रेग्नेंसी का झूठा नाटक रचती दिखेगी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/reel/CmBJq9hgXcY/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

अनु-अनुज के रिश्ते में आई खटास!

वनराज अपनी बेटी के प्यार में इतना अंधा है कि वह गुस्से में फिर से कपाड़िया हाउस जाता है और अनुपमा (Anupama New Update) पर फटने लगता है. वनराज की बातें सुनने के बाद अनुपमा, अनुज से जाकर बात करती है और कहती है कि पाखी उसकी जिम्मेदारी है. अनुज इस बात से नाराज हो जाता है और कहता है, तुम इन सब में भूल गई हो तुम्हारा एक पति है और एक बच्ची है, जिसे तुम पूरी दुनिया से लड़कर लाई हो.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

 

अनु-अनुज (Anupama and Anuj Love Story) के झगड़े के बाद दोनों ही टूट जाते हैं. अनुपमा फिर अनुज से रो-रोकर माफी मांगती है. अनुज भी माफ कर देता है और कहता है, 26 सालों में मेरा प्यार कम नहीं हुआ तो तुम्हारी रोज की आदत कैसे बदल सकती है. आराम-आराम से ही सही लेकिन आदत को बदल दो, दिलों में लकीरें नहीं होनी चाहिए लेकिन रिश्तों में एक लाइन ऑफ कंट्रोल होना चाहिए. अनुज की इन सब बातों को सुनकर अनुपमा को झटका-सा लगता है. अनुपमा सीरियल में अब आगे क्या होगा, यह जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!