CGBSE 2023 Board Exams: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा तिथि की घोषित, 1 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम…विस्तार से जानिए

CGBSE 2023 Board Exams: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं,12वीं की की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। इसके अनुसार, यह परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Chhattisgarh Board of Secondary Education, CGBSE) की ओर से 2 मार्च से 24 मार्च के बीच 2023 कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे इन तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी कर सकते हैं।

 



छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी है। इसके अनुसार, सीजीबीएसई 10 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 के बीच व्यावहारिक परीक्षा आयोजित करेगा। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की व्यावहारिक परीक्षा देनी होगी। स्टूडेंट्स ज्यादा जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

इसके अलावा, एमपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियों जारी कर दी हैं। इसके अनुसार, 10 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 27 मार्च, 2023 तक चलेगी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी।

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

पंजाब बोर्ड ने भी 5वीं, 8वीं समेत 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं तिथि घोषित कर दी है। इसके अनुसार, कक्षा 5 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली हैं। कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।

वहीं, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 21 मार्च से 18 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 13 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!