छत्तीसगढ़ : कांग्रेस अजा विभाग के सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक बनी रोमा परसराम भारद्वाज, देश के 24 राज्यों में हुई सोशल मीडिया समन्वयक की नियुक्ति, देखिए सूची… किन्हें-किन्हें मिली जिम्मेदारी, रोमा परसराम भारद्वाज ने क्या दी प्रतिक्रिया, ये भी पढ़िए…

रायपुर. जांजगीर-चाम्पा जिले के छग की काशी खरौद निवासी रोमा परसराम भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी मिली है और उन्हें कांग्रेस अजा विभाग के सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक का दायित्व संगठन द्वारा दिया गया है.रोमा परसराम भारद्वाज ने कहा है कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की हरसम्भव कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि छग की कांग्रेस सरकार की योजनाओं के प्रचार के साथ ही संगठन के कार्यों को गति देने और केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ सोशल मीडिया में कार्य किया जाएगा.उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज लोगों को जागरुक करने और अपनी बात पहुंचाने का बड़ा माध्यम है. आज हर व्यक्ति सोशल मीडिया से कनेक्ट है, इसलिए यहां वृहद स्तर पर सरकार और संगठन के कार्यों को लोगों तक तेज गति से पहुंचाया जा सकता है.रोमा परसराम भारद्वाज ने कहा कि छग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बेहतर काम कर रही है. इन कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!