Hansika Motwani Wedding: एक-दूजे के हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया, यहां देखें शादी की PICS और VIDEOS

नई दिल्ली: हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी राजस्थान के जयपुर के करीब स्थित मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में संपन्न हुई. रॉयल शादी की तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस के फैन पेज अकाउंट से शेयर किए गए हैं.



हंसिका ने शादी के दिन लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी कैरी की हुई है. मांगटीका और नथ एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं. बीते कुछ दिनों से, प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. कपल को एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा की ली गई शपथ

एक्ट्रेस और उनके परिवार को शादी से जुड़ी तमाम रस्मों को बड़े अच्छे से निभाते हुए देखा गया. मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं. हंसिका का हर एक रस्म में एक अलग अंदाज देखने को मिला.

कपल की जिंदगी में वह पल बहुत खास था, जब सोहेल ने घुटने पर बैठकर हंसिका को अंगूठी पहनाई थी और उनके साथ कपल डांस किया था. दोनों हर मौके पर बेहद खास नजर आए. शादी में कपल के परिवार के अलावा उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. कपल ने बॉलीवुड के मशहूर गानों पर डांस भी किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

error: Content is protected !!