IND vs BAN : पहले टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, इस धुरंधर बल्लेबाज को मिली कप्तानी, शमी-जडेजा को लेकर भी आया ये बड़ा अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। चोट के कारण रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने पहले टेस्ट से बाहर कर दिया है। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यू ईश्वरन को शामिल कर लिया गया है। अब वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल उनकी जगह टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया है।

 



बीसीसीआइ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गई है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

शमी और जडेजा के लिए आया ये बड़ा अपडेट
इसी के साथ बीसीसीआई ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, शमी कंधे की चोट से और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह जयदेव उनादकट और जडेजा की जगह बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

पहले टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!