JanjgirChampa Accident : कार चलाते वक्त ड्राइवर की मौत, एक अन्य गाड़ी को टक्कर मारी, हो सकती थी बड़ी घटना

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के अम्बेडकर चौक के पास कार चला रहे ड्राइवर की मौत हो गई है और अन्य वाहन को ठोकर मारते कार रुक गई. कार धीमी गति से चल रही थी, जिसकी वजह से अन्य लोगों के साथ घटना होने से बच गई .सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची है और जांच जारी है.



मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के रहने वाले ड्राइवर दशरथ तिवारी, अपने परिवार वालों के साथ अकलतरा की ओर आया था. कार चलाते-चलाते अकलतरा के अम्बेडकर चौक के पास पहुंचे थे, तभी उनकी तबियत बिगड़ी और कार दूसरे वाहन को ठोकर मरते हुए रुक गई. कार की रफ्तार धीमी थी. नहीं तो अन्य वाहनों और सड़क में चल रहे लोगों के साथ भी घटना घट सकती थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

घटना के बाद उसे एम्बुलेंस की सहायता से अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!