JanjgirChampa Arrest : दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, महिला ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी, आरोपी महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल, अन्य 3 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस आरोपी महिला अल्का श्रीवास्तव को बिलासपुर के कोनी से गिरफ्तार किया है और उसे सेंट्रल जेल भेज दिया है. पहले भी मामले में 3 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दरअसल, पूर्व में पीड़िता की शादी पोंच गांव के रहने वाले सनत मिरी से हुई थी. शादी के बाद से ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर उसने 01 मई 2021 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

जांच के दौरान ससुराल वालों द्वारा पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रहलाद दीवान, संजय कुम्भकार, राजीव अनन्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और मामले के अन्य आरोपी फरार थे, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी. आज पुलिस ने बिलासपुर के कोनी से आरोपी अल्का श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!