Sakti Accident : बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराया, रेलिंग पर लटके रहे घायल शख्स और बाइक, शख्स को आई गंभीर चोटें, गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के मिरौनी डैम के पास पुल की रेलिंग से टकराने पर बाइक सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है. घायल व्यक्ति को गम्भीर हालत में इलाज के लिए सरसींवा स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया है. हादसे के बाद पुल की रेलिंग पर घायल शख्स और बाइक लटके रहे.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कोसीर थाना क्षेत्र के भाठागांव के संतोष जायसवाल, जयश्री श्याम बस सर्विस में बस कंडक्टर का काम करता है. काम करने के बाद वह व्यक्ति रात में वापस अपने घर जाते समय मिरौनी डैम के पास पुल की रेलिंग से टकरा गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इससे बाइक सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है. डैम के पुल की रेलिंग में बाइक समेत संतोष जायसवाल गंभीर रूप से घायल अवस्था में फंसा रहा. इलाज के 108 के द्वारा सरसींवा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है.

हसौद थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घायल व्यक्ति को गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!