JanjgirChampa Arrest : तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, खरौद का रहने वाला है आरोपी, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद में तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक अनुराग उर्फ लक्की यादव को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और आरोपी अनुराग उर्फ लक्की के कब्जे से तलवार को जब्त किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर के पास युवक अनुराग उर्फ लक्की यादव, तलवार को हाथ में लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है. इसकी सूचना शिवरीनारायण पुलिस को दी गई, तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी अनुराग उर्फ लक्की यादव के कब्जे से तलवार को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!