JanjgirChampa Bike Thief Gang : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 बाइक के साथ 15 आरोपी गिरफ्तार, जानिए… आरोपियों के नाम और कहां-कहां के हैं रहने वाले… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चोरी की 9 बाइक के साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में खरीददार और मैकेनिक भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों ने जांजगीर, बम्हनीडीह, सक्ती और मस्तूरी में बाइक की चोरी की थी.दरअसल, जांजगीर क्षेत्र में बाइक की लगातार चोरी हो रही थी. पुलिस ने तफ़्तीश शुरू की तो बाइक चोर गिरोह के सरगना किशन यादव के बारे में पता चला और पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो बाइक चोर गिरोह के सदस्यों और खरीददारों के नाम का खुलासा हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

इसके बाद पुलिस ने 15 आरोपी किशन यादव, गिरीश पटेल, सत्यप्रकाश साहू, प्रभाकर यादव, सौरभ दास महन्त, दिगम्बर साहू, राज साहू, संजय साहू, शम्भू यादव, अजय चन्द्रा, रितिक देवांगन, मुकेश चंद्राकर, कलेश्वर साहू, आशीष साहू और रामेश्वर साहू को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है और चोरी की 9 बाइक को जब्त किया है.

गिरफ्तार 15 आरोपी –

1. गिरीश पटेल, बिरगहनी, 2. किशन यादव, बिरगहनी, 3. सत्यप्रकाश साहू, बिरगहनी, 4. प्रभाकर यादव, बिरगहनी, 5. सौरभ दास महंत, थाना पारा चाम्पा, 6. दिगम्बर साहू, जयरामनगर मस्तूरी, 7. राज साहू, पिसौद, 8. संजय साहू, बिरगहनी, 9. शंभू यादव, बिरगहनी, 10. अजय चन्द्रा, लछनपुर, 11. रितिक कुमार देवांगन, बेलदारपारा, 12. मुकेश कुमार चंद्राकर, बिरगहनी, 13. कलेश्वर साहू, सरवानी, 14. आशीष साहू, बिरगहनी, 15. रामेश्वर प्रसाद साहू, बिरगहनी

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं को देखते पुलिस टीम सक्रीय थी. इस बीच पुलिस को गैंग के लोगों के बारे में पता चला और जांच में बड़ा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!