JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने क्षेत्र के भोगहापारा में महुआ शराब को अवैध रूप बेच रहे 23 वर्षीय युवक राजेश उर्फ सूरज केशरवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के भोगहापारा के रहने वाले युवक राजेश उर्फ सूरज केशरवानी अपने घर के आंगन में महुआ शराब अवैध रूप से बेचने के लिए रखा है. जिस पर शिवरीनारायण पुलिस ने घेराबन्दी कर युवक राजेश उर्फ सूरज केशरवानी के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : लगभग 1 करोड़ रुपये के बैंक से गबन के छह साल पुराने मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने SBI के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को झारखंड से किया गिरफ्तार...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी युवक राजेश उर्फ सूरज केशरवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने 28 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!