JanjgirChampa Big News : बलौदा में अमित जोगी का बड़ा बयान, ‘2023 के विस चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा’, ‘कांग्रेस में विलय भी सम्भव नहीं’, 2018 में गठबंधन से चुनाव लड़ना सबसे बड़ी भूल थी’, अमित जोगी ने इन मुद्दों पर भी कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में जनता कांग्रेस छग ( जे ) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी और अकलतरा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी ऋचा जोगी ने जोगी जन अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की. इस दौरान अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है कि 2023 के विधानसभा चुनाव, जनता कांग्रेस छग ( जे ) अकेली लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा.

 



जेसीसीजे के कांग्रेस में विलय को लेकर कहा कि यह सम्भव नहीं है, जनता कांग्रेस छग ( जे ) का अपना वजूद है और सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी. अमित जोगी ने यह भी कहा कि 2018 में गठबंधन कर चुनाव लड़ना बड़ी भूल थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

अमित जोगी ने बड़ी बात यह भी कही है कि जनता कांग्रेस छग की सरकार बनेगी तो वे छग के हर व्यक्ति को लखपति बना देंगे, ऐसा नहीं कर पाया तो जनता फांसी पर चढ़ा सकती है.
अमित जोगी ने कहा कि पिछले 19 बरसों से सरकार में केवल फोटो बदल रहा है, बाकी सरकार में जो भी रहे, छग की जनता को ठगने का काम किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!