JanjgirChampa Big News : ट्रेलर ने छात्रा को टक्कर मारी, घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लटिया गांव में ट्रेलर ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी. घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. चक्काजाम के बाद मार्ग में जाम लगा है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है.दर्रीटांड़ गांव की छात्रा पूर्णिमा नायक, साइकिल से अकलतरा कॉलेज आ रही थी. वह लटिया गांव पहुंची थी, तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी. ट्रेलर की टक्कर के बाद छात्रा घायल हुई है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है. दूसरी ओर, हादसे के बाद लटिया में आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fire : खलिहान में रखे 14 एकड़ पैरा आग लगने से जलकर हुआ खाक, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!